लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर दीवार, मकान गिरने की घटनाओं में सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 17, 2021 12:48 IST

Open in App

प्रतापगढ़, 17 सितंबर उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के अलग-अलग स्थानों पर बारिश के कारण मकान और दीवार गिरने की घटनाओं में एक मासूम सहित सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को हुई लगातार बारिश के दौरान अंतू थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतू के नेवड़िया वार्ड मे मकान गिरने व मलबे मे दबने से चार वर्षीय अमित की मौत हो गई और इसी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में दीवार गिरने की घटना में ओम प्रकाश (50) की जान चली गई। वहीं, सागीपुर थाना क्षेत्र के बरेंद्र गांव मे दीवार गिरने से मलबे में दबकर कालिका (80) की मौत हो गई। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौलीपोख्ता गांव में दीवार गिरने की घटना में कलावती (65) की मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली पट्टी थाना क्षेत्र के तरदहा गांव में मकान गिरने की घटना में चमेला देवी (54) और इसी थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर में मकान गिरने से कुसुम मौर्या (25) और थाना उदयपुर क्षेत्र के कुम्भी डीहा गांव में दीवार गिरने से अमरजीत सिंह (65) की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो