लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में अलग अलग स्थाानों पर अलग अलग घटनाक्रमों में सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:59 IST

Open in App

नोएडा, एक दिसंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर एवं आगरा जनपदों में विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न घटनाक्रमों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुये विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान शकील (25), दीपक (25) शिवा, अंशुमन चौहान (29) एवं अंकित (24) के रूप में की गयी है ।

इस बीच आगर जिले की पुलिस ने बताया कि जनपद के एत्मादपुर राजमार्ग पर बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढऩे के बाद पेड़ से टकरा गयी, जिससे इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान शालीग्राम (55) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में एक बारात में हुयी मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी । उसकी पहचान मनोज (55) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने सभी मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह