लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 23:10 IST

Open in App

जयपुर, 12 दिसंबर राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ जिले में शनिवार शाम सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्‍य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा उदयपुर निम्‍बाहेड़ा मार्ग पर सादुलखेड़ा के पास उस समय हुआ जब एक जीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी। पुलिस अधिकारियों ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है।

निकुंभ के थानाधिकारी विनोद मेनारिया ने बताया कि चार लोगों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गयी जबकि अस्पताल ले जाने के क्रम में गंभीर रूप से घायल तीन और लोगों की मौत हो गयी।

दर्जन भर घायलों को आसपास के अस्‍पतालों में भर्ती करवाया गया है। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतकों व घायलों का ब्‍यौरा अभी नहीं मिला है।

राज्य के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल