लाइव न्यूज़ :

सीतापुर में भारी बारिश से छत और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 21, 2021 11:37 IST

Open in App

सीतापुर (उप्र), 21 जुलाई उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में लगातार बारिश होने से अलग-अलग घटनाओं में छत और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।

सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बुधवार को बताया कि भारी बारिश के कारण दीवार और छत गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह मानपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लक्ष्मीपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों में लल्ली देवी (50), शैलेंद्र (10), शिवा (8) और नीरज (2) शामिल हैं जबकि घायल सुमन (21) और शिवानी (12) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अन्य घटना में सदरपुर थाना क्षेत्र के नानकारी गांव में मंगलवार देर रात बारिश की वजह से दीवार ढह गई, जिसमें पति और पत्नी की मौत हो गई। दोनों की पहचान राम लोटन (42) और अनीता (38) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण छप्पर गिरने से सदरपुर के 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी ने सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये जबकि प्रत्येक घायल को चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है। वहीं, लखनऊ में जारी एक बयान में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सीतापुर में बारिश के कारण दीवार गिरने से लोगों की मौत पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा दुख जताया है। योगी ने अधिकारियों को मौके पर जाकर पीड़ितों की सहायता करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू