लाइव न्यूज़ :

झारखंड में सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:12 IST

सड़क हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें गुमला सदर अस्पताल भेजा गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य किया और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एक अन्य घटना में देवघर जिले में कुंडा थानांतर्गत कुंडा मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों को कुचल दिया। देवघर के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि आज सुबह कुंडा मोड़ पर यह दुर्घटना हुई।

रांची: झारखंड में शुक्रवार को दो सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुमला जिले के विशुनपुर थानांतर्गत नेतरहाट घाटी के लुटी मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक मोड़ पर बॉक्साइट लदे एक ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।

हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि बाक्साइट लदा यह ट्रक नेतरहाट घाटी में लुटी मोड़ पर पलटकर खाई में जा गिरा जिससे जहां चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें गुमला सदर अस्पताल भेजा गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य किया और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वहीं, एक अन्य घटना में देवघर जिले में कुंडा थानांतर्गत कुंडा मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों को कुचल दिया।

इस घटना में दोनों किशोरों की मौत हो गई। देवघर के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि आज सुबह कुंडा मोड़ पर यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल दोनों दोनों किशोरों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाझारखंडदेवघर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया