लाइव न्यूज़ :

चोरी के 16 किलोग्राम आभूषण के साथ सात व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 21:41 IST

Open in App

शेखपुरा, 23 दिसंबर बिहार के शेखपुरा जिला पुलिस ने चोरी किए गए 16 किलोग्राम आभूषण के साथ सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि शेखपुरा थाना अंतर्गत मेहूस गांव में सेंधमारी करके एक आभूषण की दुकान से 12 दिसंबर को चोरी किए गए 16 किलोग्राम आभूषण के साथ सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में पांच चोर और दो खरीदार शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोरी किए गए आभूषणों में 16 किलोग्राम चांदी और 22 ग्राम सोने के जेवर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों के पास से 341120 रुपया नकद राशि भी बरामद की गयी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए पांचों चोर पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने चोरी किए गए जेवर को बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के दो व्यवसायी सिंटू कुमार तथा रामजनम सेठ के हाथों बेचा था, इन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया किए पकड़े गए चोरों के गिरोह के सदस्य किसी स्थान पर रुककर गांवों में फेरी करके छोटे-छोटे घरेलू सामान बेचते हैं और इसी दौरान दुकानों, घरों की रेकी करते हैं तथा उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

उन्होंने बताया कि मेहूस गांव में चोरी की इस घटना को अंजाम देने से पूर्व चोरों का यह समूह बगल के ओरैया गांव में शिविर बनाकर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान मेहूस में रेकी करके एक आभूषण दुकान में सेंधमारी करके जेवर की चोरी कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे