लाइव न्यूज़ :

उप्र में जबरन धर्मांतरण प्रतिषेध कानून के तहत सात लोग गिरफ्तार, आठ के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 5, 2020 16:53 IST

Open in App

सीतापुर (उप्र), पांच दिसंबर सीतापुर जिले में एक हिन्दू लड़की का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नये धर्मांतरण प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां के अनुसार घटना 24 नवंबर की है। उन्होंने बताया कि लड़की अपने घर से लापता हो गयी थी और इस मामले का मुख्य आरोपी जिब्रील भी गांव से तभी से गायब है।

इस मामले में पुलिस ने 27 नवंबर को मामला दर्ज किया था ।

सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित ने बताया कि इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ नये धर्मांतरण प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

उन्होंने बताया कि सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है ।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अगर जांच में पुलिस की कोई भी लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य अभियुक्त का भाई इसराइल और एक अन्य रिश्तेदार उस्मान शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित