लाइव न्यूज़ :

जम्मू में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 23:40 IST

Open in App

जम्मू, 12 सितंबर जम्मू में घरेलू कलह को लेकर 50 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या में कथित संलिप्तता के लिये रविवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 16 अगस्त को जम्मू के बाहरी इलाके अकालपुर में लोगों के एक समूह द्वारा धारदार हथियारों से किए गए हमले में घो मनसा निवासी दीपक सिंह की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति जसविंदर सिंह घायल हो गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ''सनसनीखेज अकालपुर हत्याकांड में शामिल सभी सात आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।''

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विश्वजीत सिंह, अमन सिंह, रघुबीर सिंह, करणवीर सिंह, विश्व शर्मा, जगजीत सिंह और रवि चौधरी के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी घटनास्थल से भागकर गिरफ्तारी से बच रहे थे। प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पता चला कि लगातार घरेलू कलह और पुरानी रंजिश के कारण यह घटना हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र