लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में गौवध में कथित संलिप्तता को लेकर सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 11, 2021 18:42 IST

Open in App

गाजियाबाद, 11 नवंबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गौवध में कथित संलिप्तता को लेकर बृहस्पतिवार को सात लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इस दौरान ये लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेहटा हाजीपुर इलाके में एक गोदाम में छापेमारी की गई और पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुस्तकीम, सलमान, मोनू, इंतजार, नाजिम, आसिफ और बोलर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोग भूरा और दानिश फरार हो गये।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि सभी सातों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन गायों के अवशेष, सात देसी पिस्तौल, सात खाली कारतूस, पांच चाकू और दो कुल्हाड़ी बरामद की हैं। पुलिस आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

एसएसपी कुमार ने कहा, ‘‘जिन गायों का वध किया गया है, उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और मृत पशुओं का एक पशु चिकित्सक की देखरेख में निस्तारण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे