लाइव न्यूज़ :

उप्र में लूटपाट के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 16, 2021 14:49 IST

Open in App

नोएडा, 16 जून उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूटपाट के आरोप में सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की रात को गश्त पर निकली एक पुलिस टीम ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर सुदामापुरी पुलिया के पास से सुनील, हरसू, सूरज, पुनीत, आकाश, हर्ष और राजू को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से देसी तमंचा, कारतूस, दो चाकू, विभिन्न जगहों से लूटी हुई तीन मोटरसाइकिल और 7800 रुपए के जाली नोट बरामद किये है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लूटपाट की 200 से ज्यादा वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि वे एनसीआर में जाली नोट चलाने का भी धंधा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह