लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोगियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा की कालाबाजारी के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 9, 2021 01:30 IST

Open in App

नोएडा, आठ मई थाना सेक्टर 58 पुलिस ने कोविड-19 रोगियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाई की कालाबाजारी करने व नकली इंजेक्शन बेचने के आरोप में शनिवार को 7 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में कोरोना वायरस के उपचार में प्रयोग होने वाली दवाइयां बरामद की गई हैं। सातों आरोपी मेडिकल व्यवसाय से जुड़े हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये लोग निमोनिया में प्रयोग होने वाले एक इंजेक्शन पर रेमडेसिविर का रैपर लगाकर बेच रहे थे।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शनिवार रात मुशीर, सलमान खान, शाहरुख, अजरुदीन, अब्दुल रहमान , दीपांशु उर्फ धर्मवीर तथा बंटी को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से 9 रेमडिसिवर इंजेक्शन, एक बिना लेबल का इंजेक्शन, 140 रैमडेसिविर इंजेक्शन के नकली रैपर, एक पैकेट में सफेद नशीला पदार्थ तथा विभिन्न कंपनियों के इंजेक्शन, 2,45,000 रुपये नगद, 10 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, कंप्यूटर, प्रिंटर ,सीपीयू आदि बरामद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है