लाइव न्यूज़ :

मिस्र के अस्पताल में आग लगने से कोरोना वायरस से संक्रमित सात मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:54 IST

Open in App

(कैप्शन, स्लग और छठे पैरा में नाम में सुधार के साथ)

काहिरा, 26 दिसंबर (एपी) मिस्र के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में शनिवार को आग लग गई, जिसमें सात कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि आग ग्रेटर काहिरा क्षेत्र के बाहरी जिले ओबुर के एक निजी अस्पताल में लगी।

पुलिस ने बताया कि आग लगने से कम से पांच अन्य घायल हो गए। घायलों और अन्य मरीजों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया।

दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहें हैं, पुलिस और अभियोजन मामले की जांच कर रहे हैं।

राज्य द्वारा संचालित अल-अहराम दैनिक ने बताया कि शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया गया।

जून में इस्कंदरिया शहर के एक निजी अस्पताल के कोरोना वायरस वार्ड में इसी तरह की आग लगी थी, जिसमें सात मरीजों की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था।

मई में काहिरा में एक कोरोना वायरस पृथकवास केंद्र में आग लगी थी जिससे कोई हताहत नहीं हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं