लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड-19 के सात नए मामले

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:15 IST

Open in App

लखनऊ, 27 सितंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान संक्रमण के सात नए मामले सामने आए। हालांकि इसी अवधि में छह रोगी ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के 176 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 154 लोग अपने घर में पृथकवास कर इलाज करा रहे हैं।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुल 169500 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक 77968360 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 8,16,08,288 पहली खुराक तथा 1,87,01,290 दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं।

प्रसाद ने कहा कि अन्य प्रदेशों में कोविड बढ़ रहा है, इसलिए सभी लोग सतर्क रहें और टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में त्योहारों के दौरान लोगों का आवागमन ज्यादा होगा, इसलिए ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है और निगरानी समितियां भी अपने अपने स्तर पर सतर्क रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह