लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के सात नए मामले

By भाषा | Updated: December 17, 2021 12:19 IST

Open in App

पुडुचेरी, 17 दिसंबर केंद्र शासित प्रदेश में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के सात नए मामले आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,292 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 24 नए मामले आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामलु ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि सात नए मामलों में छह पुडुचेरी के हैं जबकि एक संक्रमित माहे में मिला है। कराईकल और यनम में संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि इस समय केंद्रशासित प्रदेश में 177 उपचाराधीन मरीज हैं जिनमें से 31 का इलाज अस्पतालों में चल रहा है जबकि बाकी 146 मरीज घर में पृथकवास में रहकर इलाज करवा रहे हैं।

श्रीरामलु ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजे समाप्त हुए 24 घंटे में 16 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलाकर अबतक 1,27,236 मरीज ठीक हो चुके हैं। गत 24 घंटे के दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से महामारी में मरने वालों की संख्या 1,879 पर स्थिर है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 रोधी टीके की 13,32,507 खुराक दी गई है जिनमें 8,09,067 पहली खुराक और 5,23,440 दूसरी खुराक शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर