नोएडा में कोविड-19 के सात नए मामले
By भाषा | Updated: February 11, 2021 12:12 IST2021-02-11T12:12:24+5:302021-02-11T12:12:24+5:30

नोएडा में कोविड-19 के सात नए मामले
नोएडा, 11 फरवरी उत्तरप्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जनपद में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के सात नए मामले आए।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सात नए मामलों के साथ अब तक 25,419 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान चार और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।
उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में 25,281 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।
दोहरे ने बताया कि जनपद में संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। विभिन्न अस्पतालों में 47 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।