लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के सात नए मामले

By भाषा | Updated: August 8, 2021 12:36 IST

Open in App

लेह, आठ अगस्त लद्दाख में सात लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,385 हो गई है, वहीं एक दिन में सात मरीज संक्रमण से उबरे हैं और 65 लोगों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से 207 लागों की मौत हुई है। इनमें लेह में 149 लोगों ने दम तोड़ा है और कारगिल में 58 लोग बीमारी का शिकार बने हैं। अब तक 20,113 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दोनों जिलों में 4,000 से अधिक लोगों की जांच हुई और इनमें लेह में छह लोगों में तथा कारगिल में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई।

नए मामलों के सामने आने के साथ लेह में संक्रमितों की संख्या 16,820 और कारगिल में संक्रमितों की संख्या 3,565 हो गई है।

उन्होंने बताया कि लेह में छह मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है और कारगिल में एक व्यक्ति स्वस्थ हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लेह में 53 और कारगिल में 12 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह