लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के सात नए मामले

By भाषा | Updated: June 29, 2021 11:52 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 29 जून अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के सात नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,462 हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 128 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सात नए मामलों में से तीन संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए और चार हवाईअड्डे पर संक्रमित मिले।

केन्द्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच कराना अनिवार्य है, जिसमें संक्रमित ना होने की पुष्टि के बाद ही उन्हें वहां से शहर में जाने दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि 48 और लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित दक्षिण अंडमान में 44, निकोबार जिले में तीन और उत्तर एवं मध्य अंडमान में एक व्यक्ति उपचाराधीन हैं। वहीं, 22 लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,286 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में 4,08,220 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक 1,67,029 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगे हैं, जिनमें से 1,47,566 लोगों को पहली खुराक और 19,463 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। केन्द्र शासित प्रदेश की कुल आबादी करीब चार लाख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos