लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के सात नए मामले

By भाषा | Updated: April 7, 2021 11:51 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, सात अप्रैल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के सात नए मामले सामने सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,123 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये नए मामले संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 62 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में नौ और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,010 हो गई।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 51 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में कुल 12,772 स्वास्थ्य कर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं। वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के 9,599 लोगों को टीके लग चुके हैं।

कोलकाता या चेन्नई से द्वीपसमूह में विमानों या जहाजों के जरिए पहुंचने वाले लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।

अधिकारी ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति कुल मिलाकर नियंत्रण में है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह प्रशासन ने अभी तक कुल 3,28,737 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। नमूनों के संक्रमित आने की दर यहां 1.56 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे