लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यूपी में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 50

By भाषा | Updated: March 28, 2020 05:40 IST

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के चार, गाजियाबाद में दो और आगरा में एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के सात नये मामले सामने आने के साथ इस संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गयी है।पिछले 24 घंटों के दौरान नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के चार, गाजियाबाद में दो और आगरा में एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गयी है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के सात नये मामले सामने आने के साथ इस संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के चार, गाजियाबाद में दो और आगरा में एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि इनमें नोएडा में 18, आगरा में 10, लखनऊ में आठ, गाजियाबाद में पांच, पीलीभीत में दो, बागपत, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर और शामली का एक—एक मरीज शामिल है। प्रसाद ने बताया कि इनमें से 14 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

इनमें आगरा के सात, नोएडा के चार, गाजियाबाद के दो तथा लखनऊ का एक व्यक्ति शामिल है। बाकी 35 का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत स्थिर है। प्रमुख सचिव ने प्रदेश में कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार होने की बात से इनकार करते हुए कहा कि यह संक्रमण उन्हीं लोगों को हुआ है जो बाहर से आये हैं या उनके करीबी सम्पर्क में आये थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से उबरकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी और सामाजिक मेलजोल से दूरी और हाथ धोने का ख्याल रखना होगा। प्रसाद ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिये इस समय प्रदेश में आठ प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं। इसके अलावा झांसी प्रयागराज और लखनऊ में भी प्रयोगशाला खोलने की कार्यवाही शुरू की गयी है।

प्रदेश में इस वक्त 4255 पृथक बिस्तर तैयार हैं। सरकारी क्षेत्र में हमारा प्रयास है कि हम 15 हजार बिस्तर उपलब्ध करायें। प्रदेश के 75 जिलों में से अभी तक 12 जिलों में ही कोरोना पॉजिटिव मामले पाये गये हैं। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं और उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे चिकित्साकर्मियों के लिये आईसीएमआर की सिफारिश पर हाइड्रॉक्सिल क्लोरोफीन दवा मंगा ली गयी है। प्रसाद ने ताकीद की कि यह दवा आम जनता के लिये नहीं है। भारत सरकार ने इसे ‘शेड्यूल एक्स’ में ला दिया है और कोई दुकानदार बिना पर्चे के इसे नहीं बेच सकता।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?