लाइव न्यूज़ :

टीएसपीसी के कमांडर समेत सात नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:08 IST

Open in App

चतरा (झारखंड), 19 नवंबर चतरा पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने अपनी कार्रवाई में नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सलियों में चतरा, पलामू व हजारीबाग में सक्रिय टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर रामराज रजक उर्फ गोरा बैठा उर्फ अनिल बैठा उर्फ दिलीप उर्फ नायक जी भी शामिल है।

चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने आज नक्सलियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से अमेरिका में बना स्टेनगन, एसएलआर राईफल, 105 गोलियां समेत हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।

रंजन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीएसपीसी नक्सली क्षेत्र के विकास योजनाओं में लेवी वसूली के लिए सक्रिय हैं। इसी सूचना के आधार पर सिमरिया थाना क्षेत्र के टुटकी जंगल में छापेमारी कर यह गिरफ्तारियां कीं गई हैं।

गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 150/21 दर्ज की गई है। बरामद हथियारों में एम 01 गैन्ड रायफल -01, 7.62 एमएम, एसएलआर रायफल-01, 9 एमएम अमेरिकन स्टेनगन-01, देसी भराठी बन्दुक - 01, दो नाली सिंगल सॉट देशी कट्टा 01, एम 01 गैन्ड रायफल जिन्दा गोली-01, 7.62 एमएम, एसएलआर रायफल की गोली- 61, 9 एमएम की गोली-38, . 3.15 बोर की गोली 5, एक स्टेनगन 09 एमएम की मैगजीन शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा