लाइव न्यूज़ :

नक्सली विरोधी अभियान 'संगम' में नक्सलियों के सात शिविर ध्वस्त

By भाषा | Updated: February 26, 2021 01:26 IST

Open in App

रायपुर, 25 फरवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में तीन दिनों तक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के सात शिविरों को ध्वस्त कर दिया है तथा बड़ी संख्या में विस्फोटक पदार्थ और अन्य सामान बरामद किया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बृहस्पतिवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर तथा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सरहदी क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से "ऑपरेशन संगम" चलाया गया।

क्षेत्र में अभियान के दौरान अलग-अलग जगहों पर पुलिस और नक्सलियों बीच गोलीबारी हुई तथा सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के सात शिविरों को ध्वस्त कर दिया।

सुंदरराज ने बताया कि अभियान के दौरान डीआरजी के एक जवान की मृत्यु हुई है तथा एक अन्य जवान घायल हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को नारायणपुर और कांकेर जिले से डीआरजी, एसटीएफ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

सुंदरराज ने बताया कि नक्सल विरोधी इस अभियान का नाम "ऑपरेशन संगम" दिया गया था। अभियान में सुरक्षा बलों के 700 जवान शामिल थे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 के बाद पहली बार है कि सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सली प्रभाव वाले अबूझमाड़ क्षेत्र में अभियान चलाया है।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान बरमटोला, कुदुलपाड़, कुम्मचलमेटा, टेकमेटा और कुकुर गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच कई बार गोलीबारी भी हुई। सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र में नक्सलियों के सात शिविरों को नष्ट कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को अभियान के दौरान कुकुर गांव के करीब नक्सली गोलीबारी में डीआरजी के जवान की मृत्यु हो गई। वहीं बृहस्पतिवार को टेकमेटा गांव के जंगल में मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान घायल हो गया।

सुंदरराज ने बताया कि इस अभियान के कारण नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी को नुकसान पहुंचा है। अभियान के दौरान नक्सलियों के शिविरों से विस्फोटक पदार्थ, टिफिन बम, पाइप बम, तार, नक्सली वर्दी, दवाइयां, नक्सली साहित्य, बैनर, पोस्टर और अन्य सामान बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है। माओवादियों के संभावित जगह पर सुरक्षाबलों द्वारा खोजी अभियान चलाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र तथा सीमावर्ती तेलंगाना,उड़ीसा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सक्रिय है। इस कमेटी ने क्षेत्र में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos