लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 से सात और मरीजों की मौत, 175 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 22, 2020 21:22 IST

Open in App

रांची, 22 नवंबर झारखंड में गत 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से सात और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 946 हो गयी है।

वहीं, रविवार को संक्रमण के 175 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,07,332 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सामने आए कुल 1,07,332 संक्रमितों में से 1,03,957 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि 2429 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

विभाग के मुताबिक गत 24 घंटे में जिन सात संक्रमितो की मौत हुई है उनमें रांची के दो, जामताड़ा, हजारीबाग, गोड्डा, पलामू और पूर्वी सिंहभूम के एक-एक संक्रमित शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में कुल 14,211 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 175 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची के 59, पूर्वी सिंहभूम के 28, बोकारो के 25 और धनबाद के 23 नये मरीज शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos