झारखंड में संक्रमण से और सात लोगों की मौत, 1882 नए मामले
By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:59 IST2021-04-09T22:59:04+5:302021-04-09T22:59:04+5:30

झारखंड में संक्रमण से और सात लोगों की मौत, 1882 नए मामले
रांची, नौ अप्रैल झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से और सात लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1158 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1882 नये मामले सामने आए हैं। राज्य में अभी तक कुल 1,32,790 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
राज्य में अभी तक 1,22,383 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। वहीं 9,249 लोगों का इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को कुल 28,568 नमूनों की जांच की गयी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।