लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस से सात और लोगों की मौत, संक्रमण के 785 नए मामले

By भाषा | Updated: December 26, 2020 20:36 IST

Open in App

जयपुर, 26 दिसंबर राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 785 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,04,517 हो गई है। इसके अलावा संक्रमण से सात और लोगों की मौत के बाद राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,664 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हुई है जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,664 हो गई है। राज्य में अब तक जयपुर में 496, जोधपुर में 284, अजमेर में 218, बीकानेर में 165, कोटा में 164, भरतपुर में 118, उदयपुर में 109, पाली में 109 और सीकर में 95 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्य में 990 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए और अब तक ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 2,90,365 हो गई है।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में शनिवार को संक्रमण के 785 नए मामले सामने आने से महामारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 3,04,517 हो गई है। नए मामलों में जयपुर में 139, कोटा में 78, जोधपुर में 85 और भीलवाड़ा में 57 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में इस समय 11,488 रोगी उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस