लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोरोना वायरस से सात और मौतें; संक्रमण के 793 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: August 2, 2020 06:06 IST

इसके साथ, हरियाणा में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 428 हो गई

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में राज्य में 6,250 मरीजों का इलाज चल रहा है संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 29,080 रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है।

हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के कारण सात और मौतें हुईं जबकि संक्रमण के 793 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 35,758 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। बुलेटिन के अनुसार, फरीदाबाद में तीन मौतें हुईं, जबकि गुड़गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। कुरुक्षेत्र में दो और पानीपत में एक मरीज की मौत हुई।

इसके साथ, हरियाणा में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 428 हो गई, जिसमें से 134 और 124 मौतें क्रमशः फरीदाबाद और गुड़गांव जिलों में हुई हैं। बुलेटिन के अनुसार, फरीदाबाद में 175 मामले सामने आये, जबकि गुड़गांव में 99, पानीपत में 93, रेवाड़ी में 85, अंबाला में 83, यमुनानगर में 40, पंचकुला में 38, कुरुक्षेत्र में 37 और रोहतक में 34 मामले सामने आए हैं। वर्तमान में, राज्य में 6,250 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 29,080 रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है। शनिवार को राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 81.32 प्रतिशत हो गई है। 

पंजाब में कोविड-19 के 944 नये मामले सामने आये

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन के सर्वाधिक 944 नये मामले सामने आये और इससे 19 अन्य मरीजों की मौत हो गयी । इसके साथ ही प्रदेश में मरने वालों की संख्या एवं संक्रमितों की संख्या क्रमश: 405 एवं 17,063 हो गयी । राज्य सरकार के एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी । बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश के लुधियाना में सबसे अधिक 10 लोगों की मौत हुयी है जबकि अमृतसर और संगरुर में दो-दो, कपूरथला,मोहाली, मुक्तसर, जालंधर और बरनाला में एक-एक व्यक्ति की मौत हुयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में आज कुल 341 कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी और सूबे में अब तक 11,075 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं । इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 5,583 मरीजों का उपचार चल रहा है। बुलेटिन में कहा गया है कि जिन मरीजों का उपचार चल रहा है उनमें 145 आक्सीजन पर जबकि 13 वेंटिलेटर पर हैं जिनकी हालत नाजुक है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित