लाइव न्यूज़ :

केरल में ओमीक्रोन के और सात मामले, कुल संख्या 64 हुई

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:50 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर केरल में ओमीक्रोन से संक्रमण के और सात मामले आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के नये स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि सात नये मामलों में से चार पथनमथिट्टा में, दो अलप्पुझा और एक तिरुवनंतपुरम में आए हैं।

विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इनमें से दो लोग संयुक्त अरब अमीरात से लौटे हैं, जबकि एक-एक व्यक्ति आयरलैंड, कतर, इटली और तंजानिया से लौटे हैं। वहीं एक व्यक्ति संक्रमित मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है।

ओमीक्रोन की जांच राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी में हुई।

राज्य सरकार ने 30 दिसंबर से दो जनवरी तक राज्य में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया है। सरकार का कहना है कि ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए सिनेमाघरों को रात 10 बजे के बाद फिल्मों का प्रसारण नहीं करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया