लाइव न्यूज़ :

सात महीने बाद में आंध्रप्रदेश में कोविड-19 के उपचाररत मरीज घटकर 2000 के नीचे पहुंचे

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:05 IST

Open in App

अमरावती,16 जनवरी आंध्र प्रदेश में शनिवार को सात महीने बाद पहली बार कोरोना वायरस के उपचाररत मरीजों की संख्या 2000 के नीचे 1,987 तक आयी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में इस महामारी के 114 नए मामले सामने आए। इस दौरान राज्य में 326 मरीज ठीक हुए ।

पिछले 24 घंटे में 25,542 नमूनों की जांच की गयी जो संयोग से कई महीनों के दौरान एक दिन में सबसे कम परीक्षण है। वैसे संक्राति के चलते परीक्षण कम हुए।

राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,85,824 हो गयी है। अब तक 8,76,372 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

वैसे पिछले 24 घंटे में इस महामारी से किसी की भी मौत नहीं हुई। राज्य में अबतक कोविड-19 के 7,139 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

राज्य में संक्रमणदर घटकर 7.09 फीसद रह गयी है। अबतक सवा करोड़ लोग कोविड-19 जांच करवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण