रांची में सात नाबालिगों पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:50 IST2021-08-29T19:50:10+5:302021-08-29T19:50:10+5:30

Seven minors accused of raping teenager in Ranchi, four accused arrested | रांची में सात नाबालिगों पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार

रांची में सात नाबालिगों पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची के मांडर इलाके में सात नाबालिगों ने 13 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार शाम आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया। रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने रविवार यहां मीडिया को बताया कि कुल सात नाबालिग लड़कों ने गत बृहस्पतिवार को इस अपराध को अंजाम दिया जिसकी सूचना पुलिस को शुक्रवार को मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य तीन की तलाश अभी जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है और शेष अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता को उसकी सहेली के घर छोड़ दिया था जहां से दूसरे दिन लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग छात्रा की अपने ही गांव के एक लड़के से दोस्ती थी। उन्होंने बताया कि ऐसे में उक्त लड़का पीड़िता को झांसे में लेकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां पहले से छह अन्य लड़के मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता झांसे में आकर अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी, जहां उसके दोस्त और अन्य छह लड़कों ने दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि छात्रा के दोस्त ने ही इसकी पूरी साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि लड़की ने पुलिस को बताया कि उससे दोस्ती करने वाला लड़का ही उसे सुनसान जगह पर ले गया था, जहां पहले से 6 अन्य लड़के मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अन्य लड़कों को देखकर किशोरी को कुछ संदेह हुआ और उसने दोस्त से कहा कि वह उसे घर पहुंचा दे। उन्होंने बताया कि किशोरी के दोस्त ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात कही और जब लड़की ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने किशोरी की चिकित्सकीय जांच करायी है जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven minors accused of raping teenager in Ranchi, four accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे