लाइव न्यूज़ :

कब्रिस्तान और श्मशान से कफ़न चुराकर बेचने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 9, 2021 17:14 IST

Open in App

बागपत (उत्तर प्रदेश), नौ मई जिला पुलिस ने कब्रिस्तान और शमशान घाट से कफ़न और शवों के कपड़े चोरी कर उन्हें बाजार में बेचने वाले गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार मामला बागपत के बड़ौत कोतवाली इलाके का है जहां यह गिरोह मानवता को शर्मसार करने के साथ ही कोविड-19 संक्रमण को भी दावत दे रहा था। बड़ौत के पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने रविवार को बताया कि एक कपड़ा व्यापारी समेत उसके अन्य साथी मिलकर श्मशान घाट, कब्रिस्तान से कफ़न और शव पर डाला गया चादर आदि चुरा लेते थे और उन वस्त्रों को इस्त्री करके ग्वालियर कम्पनी का मार्का लगाकर बाजार में बेचते थे।

पुलिस ने बताया कि गिरोह पिछले दस साल से यह काम कर रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कपड़ा व्यापारी रोजाना 300 रुपये मजदूरी दिया करता था।

आलोक सिंह ने बताया कि बड़ौत पुलिस ने शनिवार को कपड़ा व्यापारी प्रवीण जैन समेत उसके बेटे आशीष जैन, भतीजा ऋषभ जैन व अन्य राजू शर्मा, श्रवण शर्मा, बबलू कश्यप, शाहरुख खान सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है, सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सिंह के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 520 सफेद व पीली चादर , 127 कुर्ता, 140 सफेद कमीज, 34 सफेद धोती, 12 गर्म शाल रंगीन, 52 धोती महिला, 3 रिबन के पैकेट, 158 रिबन ग्वालियर, 1 टेप कटर, 112 ग्वालियर कम्पनी के स्टिकर भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों पर बड़ौत पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के अलावा महामारी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान