लाइव न्यूज़ :

झारखंड में प्रतिबंधित संगठन के सात सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 30, 2021 19:39 IST

Open in App

लातेहार (झारखंड), 30 मई झारखंड के लातेहार जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उग्रवादी समूह का एक कमांडर भी शामिल है, जिसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने कहा कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बालूमठ इलाके में छापेमारी की और प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सदस्यों को धर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में संगठन का क्षेत्रीय कमांडर रमेश गंझू भी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके पास से एक अर्द्ध स्वचालित राइफल, कारतूस और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से 1.47 लाख रुपये नकद, बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद, 11 मोबाइल फोन और वर्दी बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे