सात वकीलों को गुजरात उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 21:17 IST2021-10-16T21:17:37+5:302021-10-16T21:17:37+5:30

Seven lawyers appointed as judges of Gujarat High Court | सात वकीलों को गुजरात उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया

सात वकीलों को गुजरात उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर गुजरात उच्च न्यायालय में सात वकीलों को न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कानून मंत्रालय की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई। मंत्रालय के न्याय विभाग ने नव नियुक्त न्यायाधीशों की एक सूची जारी की।

इससे पहले 14 अक्टूबर को चार वकीलों समेत सात न्यायाधीशों को तीन उच्च न्यायालयों में नियुक्त किया गया था। पटना उच्च न्यायालय में चार, बंबई उच्च न्यायालय में दो और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक न्यायाधीश की नियुक्ति की गई थी।

बुधवार को कुल 14 न्यायाधीशों को तीन उच्च न्यायालयों में नियुक्त किया गया था और इससे एक दिन पहले तीन अन्य उच्च न्यायालयों में 17 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven lawyers appointed as judges of Gujarat High Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे