लाइव न्यूज़ :

बिहार में खाद्य विक्रेता से सात लाख रूपये लूटे

By भाषा | Updated: October 5, 2021 00:31 IST

Open in App

किशनगंज, चार अक्तूबर बिहार के किशनगंज जिले के नगर थाना अंतर्गत भेड़ियाडांगी पुल के समीप अपराधियों ने एक खाद्य विक्रेता से हथियार के बल पर सोमवार को सात लाख रूपये लूट लिए।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी ने कोचाधामन थाना अंतर्गत मस्तान चौक निवासी खाद्य विक्रेता राजेन्द्र राय के साथ घटी इस वारदात के बारे में बताया और कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि अपराधी तीन थे और वारदात को अंजाम देने के बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

राय सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दुकान के कर्मी ह्रदय के साथ उक्त राशि एक बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी भेड़ियाडांगी पुल के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोका और पिस्तौल का भय दिखाकर उनके वाहन के हैंडल में लटका रुपए भरा थैला लेकर फरार हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे