लाइव न्यूज़ :

इस साल देश में सात लाख जलाशयों का नवीकरण किया जा रहा हैःशेखावत

By भाषा | Updated: December 2, 2020 23:10 IST

Open in App

जोधपुर, दो दिसंबर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 महामारी के बावजूद इस साल सात लाख जलाशयों का नवीकरण किया जा रहा है।

शेखावत ने कहा कि 4.52 जलाशयों पर काम पहले ही पूरा हो चुका है जबकि शेष जलाशयों पर काम चल रहा है।

एमआईटी विश्व शांति विश्वविद्यालय, पुणे द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय सरपंच संवाद' को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए शेखावत ने देश में इन जलाशयों के पुनःनिर्माण के बारे में बात की।

उदयपुर से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, '' इस तरह की कई मिसालें है जहां एक व्यक्ति, संगठन, समूह ग्राम पंचायत जन प्रतिनिधि या सरकार के खुद के प्रयास से गांव या क्षेत्र को जल समृद्ध करने में कामयाबी मिली है। ''

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जल एवं स्वच्छता को शीर्ष प्राथमिकता दी है।

शेखावत ने कहा, '' हमारी सरकार ने पेय जल एवं स्वच्छता को शीर्ष प्राथमिकता दी है। इस साल ही पंचायती राज संस्थानों को 15वें वित्त आयोग द्वारा 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू