लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में एक वाहन के खड्ड में गिरने से बिहार के सात मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2020 14:31 IST

Open in App

मंडी (हिमाचल प्रदेश) 16 नवम्बर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार देर रात एक वाहन के खड्ड में गिरने से उसमें सवार सात मजदूरों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसा देर रात ढाई बजे हुआ, जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर घायल हो गया।

मंडी की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलघराट क्षेत्र में सुंदरनगर जा रही एक सवारी गाड़ी सुकेती खड्ड में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। उन्हें एक क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया।

अग्निहोत्री ने बताया कि सभी यात्री बिहार के मजदूर थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क हादसे की खबर से अत्यंत दुख हुआ है। सरकार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

पुलिस ने भादंवि की धारा 279, 338 और 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?