बिहार में गया के पास सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 24, 2021 00:00 IST2021-07-24T00:00:45+5:302021-07-24T00:00:45+5:30

Seven killed in road accident near Gaya in Bihar | बिहार में गया के पास सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत

बिहार में गया के पास सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत

गया (बिहार), 23 जुलाई बिहार में गया शहर के पास एक राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार और एक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जिसमें यहां के एक अस्पताल के दो डॉक्टर और पांच कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार के मुताबिक, हादसा डोभी-चतरा राजमार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने संतुलन खो दिया और सामने से आ रही इनोवा कार को टक्कर मार दी।

जोरदार टक्कर से इनोवा कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एसएसपी ने बताया कि मृतकों की पहचान शहर के एक बाल चिकित्सा अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर मुस्कान और संदीप प्रभाकर के अलावा वहां के कर्मचारियों-धीरज, कौशल, संदीप, पंकज और दिनेश के रूप में हुई है।

एसएसपी ने कहा, "ट्रक को जब्त कर लिया गया है। उसका चालक घटनास्थल से फरार हो गया। चालक और ट्रक के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven killed in road accident near Gaya in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे