लाइव न्यूज़ :

जम्मू में बस स्टैंड के पास से सात किलोग्राम आईईडी मिला

By भाषा | Updated: February 14, 2021 16:54 IST

Open in App

जम्मू, 14 फरवरी जम्मू में भीड़भाड़ वाले एक बस स्टैंड के पास रविवार को सात किलोग्राम आईईडी बरामद किया गया। विस्फोटक की बरामदगी होने से एक बड़ी त्रासदी टल गई और पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर विस्फोट करने की आतंकवादियों की योजना नाकाम हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि आईईडी की बरामदगी से कुछ दिन पहले ही जम्मू के कुंजवानी और सांबा के बारी ब्राह्मना से दो शीर्ष आतंकवादियों की गिरफ्तारी की गई थी।

गौरतलब है कि 'द रिज़िस्टन्स फ्रंट ' (टीआरएफ) के शीर्ष आतंकवादी जहूर अहमद राठेर को शनिवार को सांबा के बारी ब्राह्मना से गिरफ्तार किया गया। वह पिछले साल भाजपा के तीन नेताओं और एक पुलिस कर्मी की हत्या के सिलसिले में वांछित था।

इससे पहले छह फरवरी को पुलिस ने लश्कर-ए-मुस्तफा के स्वयंभू कमांडर हिदायतुल्लाह मलिक उर्फ हसनैन को जम्मू के कुंजवानी से गिरफ्तार किया था।

14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान प्रायोजित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं