लाइव न्यूज़ :

असम में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सात सरकारी कर्मचारी निलंबित

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:36 IST

Open in App

गुवाहाटी,19 जून असम सरकार के ‘अंतर्देशीय जल परिवहन निदेशालय’ के सात कर्मचारियों को ‘कर्तव्य में घोर लापरवाही’ बरतने के आरोप में शनिवार को निलंबित किया गया। यह मामला चंद्रपुर के गोवर्धन घाट में पीपे के पुल के आंशिक तौर पर डूबने से जुड़ा है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार परिवहन मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने बोगांइगांव जिले के चॉलखोवा-अपारिया-गोवर्धन फेरी सेवा में कर्मचारियों के निलंबन के आदेश दिए। इसमें कहा गया कि कर्मचारियों के नाम सेक्शन सहायक शाहनूर अली,लस्कर पुष्पा वोरा और लीलाधर नाथ , फील्ड खलासी तरानी कालिता और खलासी महेश्वर भुइयां, द्वारिका चौधरी और मंटू कुमार गोस्वामी हैं। निलंबित किए गए अधिकारी संबंधित अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकते।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह पुल कई साल से कोलोंग नदी के घाट पर बना हुआ था और इस सप्ताह की शुरुआत में करीब तीन दिन तक यह आंशिक तौर पर डूबा हुआ था,लेकिन संबंधित अधिकारियों ने इसे बाहर निकालने के लिए कुछ नहीं किया। मंत्री ने कहा कि कर्तव्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल