तिलांगचोंग द्वीप पर सात मछुआरे बचाए गए

By भाषा | Updated: July 2, 2021 10:51 IST2021-07-02T10:51:48+5:302021-07-02T10:51:48+5:30

Seven fishermen rescued on Tilangchong Island | तिलांगचोंग द्वीप पर सात मछुआरे बचाए गए

तिलांगचोंग द्वीप पर सात मछुआरे बचाए गए

पोर्ट ब्लेयर, दो जुलाई अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के तिलांगचोंग द्वीप पर समुद्र में एक नौका में समस्या आने के बाद उसमें सवार सात मछुआरों को बचाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पोर्ट ब्लेयर में तटरक्षक बल के क्षेत्रीय मुख्यालय को 30 जून को एक संकट की सूचना मिली जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। एक दिन की खोज के बाद बृहस्पतिवार को तिलांगचोंग द्वीप में नौका का पता लगाया गया और सात मछुआरों को बचाया गया।

तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि बचाए गए मछुआरे सुरक्षित हैं। नौका में गियर बॉक्स में समस्या आ गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven fishermen rescued on Tilangchong Island

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे