मुंबई में भाजपा की रैली को लेकर सात प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: August 19, 2021 23:37 IST2021-08-19T23:37:15+5:302021-08-19T23:37:15+5:30

Seven FIRs registered regarding BJP rally in Mumbai | मुंबई में भाजपा की रैली को लेकर सात प्राथमिकी दर्ज

मुंबई में भाजपा की रैली को लेकर सात प्राथमिकी दर्ज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'जन आशीर्वाद यात्रा' के आयोजकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुंबई में कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर कम से कम सात प्राथमिकी दर्ज की गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विले पार्ले, खेरवाड़ी, माहिम, शिवाजी पार्क, दादर, चेंबूर और गोवंडी थानों में आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना) के साथ ही आपदा प्रबंधन अधिनियम और मुंबई पुलिस अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए। नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेता प्रवीण दारेकर और पार्टी के अन्य नेताओं ने रैली में भाग लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven FIRs registered regarding BJP rally in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे