लाइव न्यूज़ :

बातचीत के लिए सात दिन बाद का समय दिया जाना केंद्र सरकार की संवेदनहीनता : गहलोत

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:40 IST

Open in App

जयपुर, आठ जनवरी राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों एवं केंद्र सरकार के बीच आठवें दौर की बातचीत के बेनतीजा रहने के बाद कहा कि अगली बैठक के लिए सात दिन बाद का समय दिया जाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्‍ठा को दिखाता है।

इसके साथ ही गहलोत ने उम्‍मीद जताई कि उच्‍चतम न्‍यायालय इस मामले में जल्‍द सुनवाई कर निर्णय करेगा।

उल्‍लेखनीय है कि किसान संगठनों एवं केंद्र सरकार के बीच आठवें दौर की बातचीत शुक्रवार को नयी दिल्‍ली में हुई जो बेनतीजा रही।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच आठवें दौर की बातचीत में भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है। किसान 45 दिन से ठंड में सड़क पर बैठे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने अगली बैठक के लिए सात दिन बाद का समय दिया है। यह मोदी सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दिखाता है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय जल्द ही इस मामले की सुनवाई कर निर्णय करेगा, ताकि किसानों के साथ न्याय हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग