दुबई से मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए सात दिन का होम क्वारंटाइन अनिवार्य

By भाषा | Updated: December 24, 2021 23:18 IST2021-12-24T23:18:26+5:302021-12-24T23:18:26+5:30

Seven days home quarantine mandatory for travelers coming from Dubai to Mumbai | दुबई से मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए सात दिन का होम क्वारंटाइन अनिवार्य

दुबई से मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए सात दिन का होम क्वारंटाइन अनिवार्य

मुंबई, 24 दिसंबर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि दुबई से मुंबई लौटने वाले लोगों को को सात दिन के लिए अपने घर में पृथक-वास में रहना होगा ।

बीएमसी ने कहा है कि जो यात्री महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रहते हैं, वे दुबई से आने पर मुंबई छोड़ सकेंगे, लेकिन उनके परिवहन की व्यवस्था कलेक्टर द्वारा की जाएगी।

यह आदेश नगर निगम आयुक्त आई एस चहल ने जारी किया।

आदेश में कहा गया है, “दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई हवाई अड्डे पर आने वाले प्रत्येक मुंबईवासी को यहां आने के बाद अनिवार्य रूप से सात दिनों के पृथक-वास से गुजरना होगा।”

स्थानीय वार्ड अधिकारी सात दिनों के बाद संबंधित व्यक्ति का आरटी-पीसीआर परीक्षण कराएगा और यदि परिणाम निगेटिव आता है तो व्यक्ति अगले सात दिनों तक खुद की निगरानी करेगा और यदि परिणाम पॉजिटिव आता है तो कोविड-19 अनुरूप प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven days home quarantine mandatory for travelers coming from Dubai to Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे