लाइव न्यूज़ :

मिस्त्र के अस्पताल में आग लगने से सात कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:35 IST

Open in App

काहिरा, 26 दिसंबर (एपी) मिस्र के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में शनिवार को आग लग गई, जिसमें सात कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि आग ग्रेटर काहिरा क्षेत्र के बाहरी जिले ओबर के एक निजी अस्पताल में लगी।

पुलिस ने बताया कि आग लगने से कम से पांच अन्य घायल हो गए। घायलों और अन्य मरीजों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया।

दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहें हैं, पुलिस और अभियोजन मामले की जांच कर रहे हैं।

राज्य द्वारा संचालित अल-अहराम दैनिक ने बताया कि शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया गया।

जून में अलेक्जेंड्रिया शहर के एक निजी अस्पताल के कोरोनावायरस वार्ड में इसी तरह की आग लगी थी, जिसमें सात मरीजों की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था।

मई में काहिरा में एक कोरोनावायरस पृथकवास केंद्र में आग लगी थी जिससे कोई हताहत नहीं हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू