लाइव न्यूज़ :

बंगाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के वास्ते सेना की सात टुकड़ियां तैनात की गई

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:14 IST

Open in App

कोलकाता, एक अक्टूबर पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में हुई जबरदस्त वर्षा के बाद राज्य के तीन जिलों में बाढ़ राहत कार्यों के लिए सेना की कम से कम सात टुकड़ियां तैनात की गई हैं। एक रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सेना ने पश्चिम बर्धमान में दो, हुगली में तीन और हावड़ा में दो टुकड़ियां तैनात की हैं। उन्होंने कहा कि सेना की टीमों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से 91 लोगों को बचाया है।

सेना की प्रत्येक टुकड़ी में लगभग 70 जवान होते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना के अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की ओर से बचाव और राहत दल भी तैनात किए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बर्धमान के आसनसोल में बृहस्पतिवार सुबह तक 24 घंटे में 434.5 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जबकि बांकुरा जिले के मुख्यालय शहर बांकुड़ा में रिकॉर्ड 354.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने कहा कि अन्य स्थानों में जहां उस अवधि में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, उनमें दुर्गापुर में 200 मिमी, पुरुलिया में 170 मिमी, कंगसाबती में 140 मिमी और फुलबेरिया में 110 मिमी बारिश हुई।

मूसलाधार बारिश के कारण दाराकेश्वर सहित कई नदियां उफान पर आ गईं और बंगाल के कई हिस्सों में कृषि भूमि, निचले इलाकों और राष्ट्रीय तथा राज्य राजमार्गों के कुछ हिस्सों में पानी भर गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos