लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु जा रही ट्रेन के सात डिब्बे तमिलनाडु में पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: November 12, 2021 11:00 IST

Open in App

बेंगलुरु/ धर्मपुरी, 12 नवंबर बेंगलुरु जा रही एक ट्रेन के सात डिब्बे तमिलनाडु के धर्मपुरी के पास शुक्रवार को पटरी से उतर गए। दक्षिण रेलवे ने बताया कि ट्रेन पर पत्थर गिरने से यह हादसा हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं तथा कोई हताहत नहीं हुआ है।

कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस, केरल के कन्नूर से बृहस्पतिवार शाम छह बजकर पांच मिनट पर रवाना हुई थी। रेलवे की ओर से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, “12 नवंबर को तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर चलती ट्रेन पर अचानक पत्थर गिरने लगे जिससे ट्रेन संख्या 07390 कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए। बेंगलुरु मंडल के (बेंगलुरु-सलेम सेक्शन) टोप्पुरु-सिवादी पर यह हादसा हुआ।”

विज्ञप्ति में कहा गया, “सभी 2348 यात्री सुरक्षित हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है।” मंडलीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम), बेंगलुरु श्याम सिंह समेत अधिकारियों का दल एक चिकित्सक के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा।

दल के साथ दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) और चिकित्सा उपकरण वैन भी मौके पर पहुंची। दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनीश हेगड़े ने पहले जानकारी दी थी कि ट्रेन से पांच डिब्बे पटरी से उतरे, उन्होंने बाद में कहा कि सात डिब्बे पटरी से उतरे थे।

उन्होंने कहा कि डीआरएम, सलेम के नेतृत्व में एक और दल इरोड से एआरटी के साथ पहुंचा। हेगड़े ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को बेंगलुरु ले जाने के लिए बसों का प्रबंध किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया