लाइव न्यूज़ :

गोवा में एक किशोर हिरासत केंद्र के सात बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 29, 2021 13:15 IST

Open in App

पणजी, 29 नवंबर गोवा में सरकारी किशोर हिरासत केंद्र में सात बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उत्तर गोवा जिले के कलेक्टर अजीत रॉय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सभी नियमों का पालन किया जा रहा है और डॉक्टरों की एक टीम संक्रमित बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर रही है। यह स्थान राजधानी पणजी के बाहरी इलाके में स्थित है।

उन्होंने बताया, ‘‘ चिंता की कोई बात नहीं है।’’

‘अपना घर’ किशोर हिरासत केंद्र के सात बच्चे सप्ताहांत में संक्रमित पाए गए। अधिकारी ने बताया कि इलाके को लघु निरूद्ध क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है क्योंकि संक्रमण का प्रसार सिर्फ एक घर के भीतर है। सूत्रों के अनुसार इस केंद्र से मुक्त होने के बाद एक बच्चे को मध्य प्रदेश ले जाना था लेकिन जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बाद में यहां रहनेवाले सभी बच्चों की जांच की गई, जिनमें से छह संक्रमित पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह