लाइव न्यूज़ :

बिहार के दो अलग-अलग जिलों में डूबने से हुई 7 बच्चों की मौत, मच गया कोहराम

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2020 20:13 IST

नदी व पोखर में डूबने से अरवल में जहां 4 बच्चों की मौत हो गई, वहीं वैशाली जिले में 3 बच्चों की मौत हो गई है. 

Open in App
ठळक मुद्देअरवल में सोन नदी में स्नान करने के दौरान चार बच्चों की नदी के तेज बहाव में डूबने से मृत्यु हो गई.वैशाली के चेहराकलां प्रखंड के सरसीकन गांव में पोखर में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए.

पटना: बिहार में दो अलग-अलग जिलों में नदी में नहाने के दौरान डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों की मौत की खबर सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

अरवल में जहां 4 बच्चों की मौत हो गई, वहीं वैशाली जिले में 3 बच्चों की मौत हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अरवल में सोन नदी में स्नान करने के दौरान चार बच्चों की नदी के तेज बहाव में डूबने से मृत्यु हो गई. बताया जाता है कि एक ही परिवार के सभी बच्चे सुबह में नदी में स्नान करने गए थे.

तभी स्नान के दौरान बालू निकासी के लिए खोदे गए गड्ढे में फिसल गए और तेज धार व गड्ढे के कारण बन रहें भवरी से बाहर नहीं निकल पाए और एक एक कर उसी में सभी बच्चे बैठ गए. पुलिस के अनुसार मल्हीपट्टी निवासी गौहर अली जो कपडा सिलाई का काम करते हैं, उनके घर के चार बच्चे दस बजे के बाद घर से स्नान करने को कह कर निकल गए.

गौहर अली खुद दुकान पर चले गए. काफी देर हुआ बच्चों को घर से गए हुए तब खोजबीन शुरू हुआ. तभी किसी ने बताया कि सभी सोन नदी तरफ गए हैं. बच्चों के साथ गए हुए बच्चे लौट रहें थे, तो उनलोगों ने बताया कि चार बच्चे डूबे हुए हैं. उसके बाद लोगों का हुजूम खोजने के लिए निकल पडा. उसके बाद गोताखोर को बुलाया गया. घंटो मेहनत के बाद एक एक कर सभी शव को नदी से निकाला गया. 

मरने वाले बच्चे असगर अली सात वर्ष गौहर अली का पुत्र, पुत्री अलिसा प्रवीण नौ वर्ष, भांजी साईंमा परवीन 10 वर्ष पिता मंसूर आलम घर दाउदनगर औरंगाबाद और भांजा जैद आलम 12 वर्ष पिता जहीर खान हसपुरा ओरंगाबाद के निवासी हैं.

सभी शव को घटना स्थल से निकलकर सदर थाना ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा पोस्टमार्टम के बाद सभी शव को परिजनों को सौंप दिया गया. घटना स्थल पर पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील ने बीस बीस हजार रूपये का चेक मृतक के परिजनों को सौपा.

उधर दूसरी ओर, वैशाली के चेहराकलां प्रखंड के सरसीकन गांव में पोखर में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए. जिससे उनकी मौत हो गई. तीनों बच्चे तीन परिवार के थे. मृतकों में भरथ पासवान का पुत्र गोलू कुमार (12), रंजीत पासवान का पुत्र मनीष कुमार (10) एवं विशेश्वर पासवान का पुत्र सोम कुमार शामिल हैं.

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?