लाइव न्यूज़ :

केंद्र के ‘नॉलेज एक्सचेंज’कार्यक्रम के लिए बंगाल के सात संस्थानों को चुना गया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 19:19 IST

Open in App

कोलकाता, 27 अक्टूबर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के सात उच्च शिक्षण संस्थानों को केंद्र के ’नॉलेज एक्सचेंज ऐंड रिसोर्स मोबिलाइजेशन प्रोग्राम -2021-22’ के लिए बतौर ‘परामर्शदाता’ संस्थान चुना है।

केंद्र सरकार ने पूरे देश में ‘मेंटर-मेंटी कार्यक्रम 2021-22 कार्यक्रम के तहत 50 इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) संस्थानों का चुनाव ‘ नवोन्मेष और उद्यमशीलता के लिए परामर्शदाता के तौर किया है।

एक निजी संस्थान के अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के जिन संस्थानों का चुनाव किया गया है उनमें इंजीनियरिंग और प्रबंधन विश्वविद्यालय, नेताजी सुभाष इंजीनियरिंग कॉलेज, गुरु नानक प्रौद्योगिकी संस्थान, नरुला प्रौद्योगिकी संस्थान, जेआईएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी और ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी शामिल है।

शिक्षा मंत्रालय से आए पत्र का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि पूर्वी क्षेत्र के कुल 11 संस्थानों को यह दर्जा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया