लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में सात बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिये गये

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:41 IST

Open in App

कडलूर, दो जुलाई तमिलनाडु में सात बांग्लादेशी नागरिकों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया, जिनमें से तीन महिलायें हैं । इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या उनलोगों ने वैध तरीके से देश में प्रवेश किया है तथा क्या वे अधिकृत तरीके से यहां रह रहे हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक केंद्रीय एजेंसी से बांग्लादेशियों की यहां मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर सात लोगों को हिरासत में लिया गया है । उन्होंने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों के समन्वय से उनसे पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस समूह में चार पुरुष, तीन महिला और दो बच्चे हैं ।

उन्होंने बताया, ''हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि वे कब और कैसे यहां आये और क्या वे वैध तरीके से यहां आये हैं। अगर वे यहां वैध तरीके से आये हैं तो भी हम इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि उनका यहां आज तक ठहरना अधिकृत है या नहीं।’’ अधिकारी ने बताया कि उन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र