बोकारो में छह किलोग्राम यूरेनियम के साथ सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 01:27 IST2021-06-04T01:27:04+5:302021-06-04T01:27:04+5:30

Seven arrested with six kilograms of uranium in Bokaro | बोकारो में छह किलोग्राम यूरेनियम के साथ सात गिरफ्तार

बोकारो में छह किलोग्राम यूरेनियम के साथ सात गिरफ्तार

बोकारो तीन जून झारखंड में बोकारो जिले के हरला थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को छह किलोग्राम यूरेनियम के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया।

बोकारो के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने यहां बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोकारो के कुछ क्षेत्रों में यूरेनियम पदार्थ की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है और इसमें कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग संलिप्त हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के कई थाना क्षेत्रों में छापामारी कर पुलिस ने चास निवासी बापी दा उर्फ बापी चंद्रा, कृष्णकांत राणा, जरीडीह फुसरो निवासी अनिल सिंह, रानीपोखर हरला निवासी दीपक कुमार, महावीर महतो, पंकज कुमार महतो के अलावा बालीडीह निवासी हरेराम शर्मा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस बरामद यूरेनियम को जांच के लिए अपराध विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी। पुलिस ने गिरफ्तार कथित आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven arrested with six kilograms of uranium in Bokaro

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे