असम में दो लड़कियों के बलात्कार और हत्या के संबंध में अब तक सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 15, 2021 16:56 IST2021-06-15T16:56:08+5:302021-06-15T16:56:08+5:30

Seven arrested so far in connection with the rape and murder of two girls in Assam | असम में दो लड़कियों के बलात्कार और हत्या के संबंध में अब तक सात गिरफ्तार

असम में दो लड़कियों के बलात्कार और हत्या के संबंध में अब तक सात गिरफ्तार

कोकराझार, 15 जून असम के कोकराझार जिले में कथित तौर पर दो लड़कियों के कथित बलात्कार और हत्या की घटना के संबंध में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राभा समुदाय की 14 और 16 वर्ष की दो लड़कियों के शव शनिवार को पेड़ से लटके पाए गए थे। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है। विशेष डीजीपी एल आर बिश्नोई द्वारा गठित विशेष जांच दल मामले की जांच कर रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। उन्होंने ट्वीट किया, “दो अल्पसंख्यक जनजातीय लड़कियों के बलात्कार और हत्या का मामला सुलझ गया है… दोषियों की पहचान कर ली गई है इसलिए संतुष्टि महसूस कर रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven arrested so far in connection with the rape and murder of two girls in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे